आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए सिरकट्टी आश्रम के महामंदेश्वर पूज्य संत गोवर्धन शरण जी ।
राजिम :- महराज भी उपयुक्त प्रत्यासी हो सकते है संत गोवर्धनशान जी महाराज बाल बैरागी है सन्यासी जीवन जी रहे है ! महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के तीनो जिला में खासी पकड़ है ! अनेकों स्थानो पर विभिन्न प्रकार के सेवा प्रकल्प संचालित है ! पूज्य महाराज जी अपने आश्रम में गौसेवा का बड़ा प्रकल्प चलाते है साथ ही सुदूर ग्रामीण इलाकों के बच्चो के लिए गुरुकुल आवासीय विद्यालय भी चला रहे है ! समय समय पर गरीब कन्या विवाह तथा गांव गांव में श्रीराम चरित मानस महायज्ञ तथा रामायण सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्र में लोक जागरण ; गौ रक्षा ; तथा धर्मांतरण के विरुद्ध मुखर तरीके से कार्य कर रहे है ! पूज्य महराज से बात करने पर उन्होंने कहा की क्षेत्र के विकाश एवम जनकल्याण के लिए यदि राजनीति में आना पड़ेगा तो जरूर विचार करने की बात करते हुए स्वामी जी ने कहा की उनका पूरा जीवन ही हिंदू समाज के लिए समर्पित है ! आज हिंदुत्व के लिए कार्य करने की जरूरत है ! धर्मांतरण जैसे षड्यंत्र से हिंदू समाज को बचाने की जरूरत है !
