
राजिम :- छत्तीसगढ़ की नई सरकार का पहला बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया, बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के पूर्व पार्षद मंडल उपाध्यक्ष मनोज देवांगन ने कहा की भाजपा सरकार का यह पहला बजट किसान वर्ग, आदिवासी एवं माताओं से लेकर सभी वर्ग उद्योग व्यापार नवीन आधुनिकीकरण को ध्यान में रखने वाला जनहितैषी बजट है, निश्चित तौर पर यह बजट सुशासन का सूर्योदय एवं मोदी को गारंटी वाला बजट है, सभी वर्गो के लिए राहत कल्याण वाला बजट है, विष्णुदेव साय की सरकार का यह ऐतिहासिक बजट 1 लाख 47 हजार करोड़ का है जो छत्तीसगढ़ को उद्योग विकसित तीव्र गति से संपूर्ण विकास के लिए है, महत्वपूर्ण योजनाएं महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना, कृषि उन्नति योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर योजना एवं अयोध्या राम लला दर्शन जैसे महत्वकांक्षी योजना लाकर सुशासन का सूर्योदय किया है,निश्चित रूप से शिक्षा को बेहतर करने शिक्षा के लिए नए एवं डिजिटल पढ़ाई के उद्देश्य से शिक्षा में महत्वपूर्ण निर्णय इस बजट में है, देवांगन ने कहा की सरकार द्वारा पीएससी जैसे घोटाले को लेकर सीबीआई जांच करवाना विद्यार्थियों के न्याय के लिए अहम फैसला है, भाजपा सरकार यह जनकल्याणकारी बजट नए एवं विकसित उन्नत छत्तीसगढ़ की ओर ले जाने वाला है।

