भूपेन्द्र सिन्हा छुरा
छुरा- राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव संत अंजनी नंदन शरण महराज एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल छुरा के उपाध्यक्ष सुजल कोठरी ने स्कुल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की।

इस दौरान प्रदेश सचिव एवं युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष ने गुलदस्ता भेंट करते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने संत अंजनी नंदन शरण महराज जी का प्रणाम करते हुए आशिर्वाद लिया। तत्पश्चात धर्मस्व कार्य से संबंधित विषयों पर गहन चर्चा भी हुई।

साथ ही संत अंजनी नंदन शरण महराज ने अंजनी आश्रम आने का निमंत्रण दिया जिस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बहुत जल्द ही आश्रम पहुंचने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर संत अंजनी नंदन शरण महराज के साथ संत मारुति नंदन शरण, भाजपा युवा मोर्चा मंडल छुरा के उपाध्यक्ष सुजल कोठरी, शिष्य ईश्वरी नायक भी उपस्थित रहे।


