वैश्विक महामारी”कोरोना” को लेकर जिला प्रभारी मंत्री के साथ वर्चुअल बैठक में अव्यवस्थाओं को लेकर दी जानकारी*

*वैश्विक महामारी”कोरोना” को लेकर जिला प्रभारी मंत्री के साथ वर्चुअल बैठक में अव्यवस्थाओं को लेकर दी जानकारी*

मुकेश कश्यप@कुरूद:-गुरुवार को जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा ज़िले में वर्चुअल मिंटिग हुआ, जिसमें कोरोना को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक में कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के प्रतिनिधि के रूप में भानु चन्द्राकर सदस्य ज़िला योजना समिति धमतरी एवं नेता प्रतिपक्ष न.प.कुरूद सम्मिलित हुए।छत्तीसगढ सहित धमतरी जिले एवं कुरूद क्षेत्र मे कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है, भानु जी ने प्रभारी मंत्री एवं कलेक्टर महोदय को संज्ञान दिलाते हुए बताया कि कुरूद शहर, ग्राम सिर्री एवं मंदरौद में संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है, भयावह की स्थिति बनी हुई है, लोगों का टेस्टिंग नहीं हो पा रहा है, कीट ख़त्म हो जा रहा है, आक्सीजन, अस्पतालो में बेड और वेन्टीलेटर नहीं मिल पा रहा है। इन अव्यवस्थाओं को भानु चन्द्राकर ने मुखरता से अपनी बातें शासन-प्रशासन को अवगत कराया , ताकि इस भयंकर आपदा कोरोना वाइरस-2 वैश्विक महामारी” से जन समुदाय के सुरक्षा किया जा सके।