*बानगर में कर्मा जयंती पर साहू समाज के नवीन पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम*
मुकेश कश्यप@कुरुद:-ग्राम पंचायत बानगर में कर्मा जयंती के अवसर पर समाजजनो द्वारा भव्य जयंती का कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस अवसर पर पूर्ण विधिविधान के साथ माँ कर्मा जी का पूजन वंदन कर समाज के निरंतर विकास के लिए आशीर्वाद मांगा गया।
इसी तरह पिछले दिनों समाज के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई थी जिसका शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया।जिसमे पूर्व अध्यक्ष द्वारा नए अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू को दायित्व सौंपा गया।साथ ही उपाध्यक्ष रामेश्वर गंजीर , सचिव नूतन साहू , कोषाध्यक्ष महेश साहू आदि ने पूरी निष्ठा के साथ शपथ लेते हुए समाज की खुशहाली एवं विकास के लिए सदैव ततपर रहने की बात कही।इस अवसर पर समाजजन उपस्थित थे।
