सुरेन्द्र मिनोचा
कोरिया :- छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभी हाल ही में ” झुमका जल महोत्सव “का शुभारंभ किया।सीएम साहब ने बैकुंठपुर के” झुमका डैम “व सोनहत के घुनघुट्टा जलाशय को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की पुरजोर घोषणा भी की । खास बात यह रही कि उन्होंने रायपुर के तर्ज पर “नालंदा परिसर” शुरू किए जाने की घोषणा भी की।इस बात की काफी संभावना है कि आने वाले समय में” झुमका “, पड़ोसी जिला कोरिया के पर्यटन के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम हो सकता है और यह टूरिज्म के लिए एक बड़ा हब भी बन सकता है ।
झुमका में पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था के लिए कलेक्टर कोरिया को पहल करनी चाहिए। यह अंचल पर्यटन की दृष्टि से भी आने वाले समय में काफी विकसित हो सकता है।
झुमका महोत्सव करने का उद्देश्य जल संरक्षण, प्रकृति की अनमोल धरा के प्रति संवेदना एवं जिले में आपसी भाईचारा ,अपनापन बढ़ाने की प्रक्रिया है।
सबसे प्रमुख बात यह रही कि बैकुंठपुर में पहुंचे सीएम ने” महतारी वंदन योजना “और तेंदूपत्ता पर 5500 मानक प्रतिबोरी पर कैबिनेट में लिए गए निर्णय से अवगत भी कराया।
युवाओं के लिए” नालंदा परिसर “के तर्ज पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नालंदा परिसर खोलने की घोषणा भी महत्वपूर्ण घोषणा रही।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कोरिया के जिला चिकित्सालय को हाईटेक बनाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान कोरिया को संभाग बनाने, कोरिया में एम्स अस्पताल खोलने तथा बी एड कॉलेज खोलने आदि की मांग भी सामने आई ।
मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आश्वासन दिया कि इसे आगामी बजट में रखकर सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ।कोरिया जिले में करीब 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को अब गति मिलेगी।
क्या है नालंदा परिसर?
राजधानी रायपुर में विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित नालंदा परिसर है।जिसे सेंटर लाइब्रेरी भी कहा जा सकता है। यह लगभग 6 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मात्र 10 माह के अल्प अवधि में इस परिसर का निर्माण कराया गया था।इस परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयुक्त संसाधन एवं नैसर्गिक वातावरण में अध्ययन की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए इनडोर और आउटडोर रीडिंग व्यवस्था ,वातानुकूलित यूथ टावर, मल्टीमीडिया लाइब्रेरी रीडिंग जोन निर्मित किए गए हैं ।
ग्राउंड फ्लोर के साथ तीन मंजिला नालंदा परिसर में 500 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था की गई है ।लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से मेडिकल इंजीनियरिंग मैनेजमेंट आईटी विधि, पत्रकारिता ,साहित्य ,रिसर्च, कॉमर्स, कला जैसे सभी क्षेत्रों की उपयोगी पुस्तक ,ई लाइब्रेरी, हाइटेक कंप्यूटर ,100 एमबीपीएस की स्पीड के साथ वाईफाई जोन की सुविधा,आदि उपलब्ध कराई गई है ।
नालंदा परिसर में दो कैफेटेरिया की सुविधा भी है, यहां बुक स्टॉल ,स्टेशनरी, मेडिकल स्टोर ,स्पोर्ट्स गुड्स इलेक्ट्रॉनिक्स, कैफेटेरिया रेस्टोरेंट आदि की भी सुविधा है।
नालंदा परिसर में इसी प्रकार की सुविधा अब कोरिया के नालंदा परिसर में भी हो सकती है ।इससे कम हो लेकिन इसी प्रकार की सुविधा कोरिया, एमसीबी जिले के नौजवान ,प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपने भविष्य को गढने के लिए युवा पीढ़ी को यह जबरदस्त सौगात झुमका जल महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के सीएम साहब ने दी है।
निसंदेह आने वाले समय में कोरिया जिला नालंदा परिसर एवं झुमका डैम के माध्यम से भी अपनी पहचान बनाने में सफल हो सकेगा।
