आशा श्रीवास्तव
बालोद :- दिनांक 31.01.2024 को निरीक्षक सुरेन्द्र दुबे व प्रधान आरक्षक किसुन लाल साहू सेवानिवृत्त हुए जिन्हे पुलिस कार्यालय बालोद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा, एवं समस्त ऑफिस स्टाफ के द्वारा दोनों अधिकारी को जीवन की नई पारी शुरुआत करने हेतू केक कटिंग सेलिब्रेशन के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए श्री फल व स्मृति चिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई।

निरीक्षक सुरेंद्र दुबे व प्र.आर. किसुन लाल साहू पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती हुए व पदोन्नत होकर विभाग में 39-42 वर्ष की सेवा देते हुए लंबी सर्विस सफर तय किए, तथा संपूर्ण सेवाकाल अवधि में पूरी लगन एवं निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किए। सेवानिवृत्त दोनों अधि/कर्मचारी के द्वारा विदाई सम्मान समारोह के दौरान सेवाकाल से जुड़ी बेहतर अनुभवों को भी साझा किया गया।
