तहसील साहू संघ अभनपुर के संरक्षक प्रमुख सलाहकार रतिराम साहू ने इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण पूरे परिवार सहित अपने घर में ही उत्साह के साथ मां कर्मा जयंती मनाया |

तहसील साहू संघ अभनपुर के संरक्षक प्रमुख सलाहकार रतिराम साहू ने इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण पूरे परिवार सहित अपने घर में ही उत्साह के साथ मां कर्मा जयंती मनाया |

रतिराम साहू ने मां कर्मा जयंती की बधाई शुभकामना देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष पापमोचनी एकादशी के दिन बड़े उत्साह उमंग से कर्मा जयंती मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश साहू संघ द्वारा सार्वजनिक रूप से सामाजिक कर्मा जयंती समारोह को स्थगित कर अपने घरों में या कर्मा मंदिर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दीप प्रज्वलित हवन पूजन करने के निर्देशानुसार अपने घर पर ही पूरे परिवार सहित माता कर्मा के छाया चित्र के साथ अपनी छोटी सी 7 वर्षीय नातिन बेटी जिनका भी आज अवतरण दिवस है जिनको मां कर्मा स्वरूपा देवी मानकर पूजा अर्चना कीये इस संबंध में रतिराम साहू ने कहा कि नवरात्रि पर्व के समय ऐसे ही छोटी बालिकाओं को देवी स्वरूपा मानकर उनका पूजन कर भोज प्रसादी कराते हैं आज हमने भी अपनी छोटी (नातिन ) बेटी को कर्मा स्वरूप मानकर उनका तिलक वंदन करते हुए उनकी दीर्घायु एवं धर्म कर्म के क्षेत्र में सुसंस्कारित होने की कामना कर माता कर्मा से प्रार्थना किया आपके पुण्य प्रताप से प्रदेश व देश में कोरोना संक्रमण का प्रभाव शीघ्र ही समाप्त हो और सभी वर्ग के लोग सुख शांति अमन चैन की जिंदगी निर्वहन कर सके |