पूर्व मुख्यमंत्री का तुमगांव में हुआ भव्य स्वागत।

प्रमोद दुबे 

अमर के संयोजन में सैकड़ों ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री को दिया छेरछेरा दान।
महासमुंद :- सरायपाली विस क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर में गणतंत्र यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने महासमुंद प्रवास के दाैरान तुमगांव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम प्रभारी व जिला पंचायत सभापति अमर अरूण चंद्राकर के संयोजन में  बघेल के स्वागत हेतु भव्य तैयारी की गयी थी।
इस दाैरान जिलाध्यक्ष डाॅ. रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों ने  बघेल को छेरछेरा भेंट किया। तथा फूल माला, पुष्प गुच्छ से अभिनंदन किया। इसके साथ ही शहर व ब्लाॅक पदाधिकारियों ने  बघेल स्वागत कर छेरछेरा पर्व की बधाई। अपने स्वागत से अभिभूत पूर्व मुख्यमंत्री  बघेल ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा इसी एकता व सामंजस्य के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जूटने आव्हान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताआें की सक्रियता ही जीत की पहली सीढ़ी होती है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रभारी व जिपं सभापति अमर अरूण चंद्राकर, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, सोमेश दवे, राजू साहू, गुरमीत चावला, सुरेंद्र राठाैर, प्रदीप चंद्राकर, रवि सिंह ठाकुर, हर्षित चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण चंद्राकर, नजरूद्दीन भाटी, धर्मंेद्र धीवर पूर्व पार्षद, कमलेश अजगले, सुनील शर्मा पूर्व अध्यक्ष नपं, गिरधर आवड़े, रविंद्र चंद्राकर, उत्तम सिन्हा, दीपक साहू, शिव यादव, राहुल यादव, राकेश यादव, युगल साहू, लवलेश चंद्राकर, निहाल सोनकर, आनंद पटेल सहित ग्रामीण महिलाएं, पुरुष, युवा, बुजुर्ग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।