शहीद राजेश ध्रुव के ग्राम रवेली में गणतंत्र दिवस के 75 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मुड़ागांव(कोरासी) :- माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला तथा आंगनबाड़ी केंद्र में ध्वजारोहण किया गया। वहीं बच्चों के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। इस अवसर पर वीर सपूत राजेश ध्रुव को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं बच्चों ने राजेश ध्रुव अमर रहे का नारा लगाया गया। पुलिस विभाग द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित कर उसे याद किया गया। बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीनू यादव थे। अध्यक्षता कल्याण ठाकुर ने किया। विशेष अतिथि के रुप में रुपउ राम ध्रुव, धनीराम साहू,लक्ष्मण ध्रुव,धनी राम साहू,हृदय राम ध्रुव,लुकेश साहू, भुवनेश्वर यादव,मंचासीन थे। बच्चों ने विविध पारम्परिक लोक नृत्य, देशभक्ति गीत पर नृत्य पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। आंगनबाड़ी के बच्चों के द्वारा भी गीत प्रस्तुत किया गया। हाईस्कूल के बच्चों ने शहीद पर कविता प्रस्तुत किया गया।पुरे कार्यक्रम का आनंद लोग बड़ी संख्या में उठा रहे थे। गांव में कामकाज पूरा बंद था। कार्यक्रम में भारत विश्वकर्मा, प्रधानपाठक उमेन्द्र कुमार साहू, बंशीलाल साहू, जीतेन्द्र सोनवानी,हेमसिह ध्रुव, भुवनेश्वरी दिवान , देवानंद साहू, कल्याण ठाकुर, कौशल्या बाई,मालती,चित्ररेखा ध्रुव, सोमनाथ ध्रुव,डोमार,विमल शर्मा, गोवर्धन साहू,राम जी ध्रुव, घनश्याम साहू, योगिता मिश्रा, सुशीला साहू,निरमिला ठाकुर,भान बाईं,फिरन्तीन बाई,शिखा ध्रुव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिथिलेश,हरी राम साहू, प्रेमनारायण ध्रुव, संतोष कुमार साहू, नकुल तीरधारी, समस्त युवा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रेमनारायण ध्रुव ने किया।