मीडिया,सोशल मीडिया एवं अन्य न्यूज़ माध्यमो हेतु परामर्शी निर्देश जारी।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा निजी सैटेलाइट टेलीविजन चैनल, डिजिटल मीडिया पर समाचार और समसामयिक मामलों की सामग्री के प्रकाशक, सोशल मीडिया, समाचार पत्रों एवं अन्य न्यूज़ माध्यमो हेतू दिनांक 20 जनवरी, 2024 को परामर्शी निर्देश जारी किया गया है। जिसमे ऐसी किसी भी सामग्री को प्रकाशित/प्रसारित करने से बचने की सलाह दी गई है जो झूठी हो या फिर जिसमे हेरफेर की जा सकती है या सांप्रदायिक सद्भाव या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की क्षमता रखती है।इस संबंध में लेख किया गया है।

ताकि मीडिया पर लागू मानदंडों और विनियमों का पालन बनाए रखा जा सके, विशेष रूप से सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित मामलों में, सूचना की तथ्यात्मक सटीकता सुनिश्चित की जा सके। गौरतलब है कि अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत में मनाया जाएगा।