301 स्कूली बच्चों एवं समस्त स्टाफ को पानी बॉटल का वितरण।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- जाड़े की जैसे ही शुरुआत हुई, तो निर्धन व असहाय लोगों के बीच कंबल व गर्म कपड़ा बांटने के लिए सामाजिक लोगों के हाथ भी आगे बढ़ने लगे और ठंड से ठिठुरते लोगों को थोड़ी राहत देने के अभियान में जुटने लगे हैं।इसी कड़ी में गुरुवार को शहर से लगे चनवारीडांड के आदिम जाति कल्याण पूर्व माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला व हाई स्कूल में भोजन सहायिकाओं को कंबल व लगभग 301बच्चों को पानी की बोतल का वितरण श्री राधेश्याम खेड़िया सेवा संस्थान के तत्वाधान में किया गया।शासकीय विद्यालय चनवारीडांड में पानी की समस्या को देखते हुए 301 स्कूली बच्चों को एवं समस्त स्टाफ को पानी बॉटल का वितरण सरोज कैलाश खेडिया एवं शशि अरोड़ा के द्वारा किया गया।सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा अन्य लोगों के बीच भी कंबल व गर्म कपड़े का वितरण करने के साथ ही शिक्षित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सरोज कैलाश खेड़िया ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों में सबको बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

“गरीब निर्धन व असहाय की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म”
गरीब निर्धन व असहाय की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। गरीबों का भी अपना कर्तव्य होता है। वह अपने बच्चों को शिक्षित करे, जिससे वह शिक्षित बनकर देश समाज की सेवा कर सके। आयोजित कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद लोगों को कंबल व गर्म कपड़े, पानी की बोतल उपलब्ध कराए गए।गर्म कपड़े पाकर असहाय व निर्धन लोगों के चेहरे पर खुशी की मुस्कान साफ तौर पर दिख रही थी ।
