राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बनाया है नया भजन।
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश मे खुशी का माहौल है। हर कोई इस अवसर को अपने अपने अंदाज में मना रहा है। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़ के युवा और उभरते कलाकार अखिलेश मिश्रा एक बार फिर से अपना एक नया एलबम लॉन्च करने जा रहे हैं।
जैसा कि आप सभी जानते हैं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे भारतवर्ष में उत्साह का वातावरण है और संगीतकारों द्वारा प्रतिदिन हजारों की संख्या में प्रभु श्री राम को लेकर नई-नई धुनें एवं भजन बनाए जा रहे हैं इसी कड़ी में अखिलेश मिश्रा ने श्री राम जी का प्यारा भजन तैयार किया है जिसे वह प्रभु श्री राम के चरणों में समर्पित कर रहे हैं। यह भजन उनके यूट्यूब चैनल अखिलेश मिश्रा ऑफिशियल पर लांच होने जा रहा है जिसके बोल हैं “हमारे रामलला”। इस भजन का ऑडियो उन्होंने सुंदरानी स्टूडियो रायपुर से रिकॉर्डिंग करवाया है, जिसे अखिलेश मिश्रा के द्वारा स्वयं लिखा,सजाया और गाया गया है। इस धार्मिक भजन की रिकॉर्डिंग मिक्सिंग मास्टरिंग कल्पेश परमार के द्वारा की गई है। कोरस में तनु श्रीवास्तव एंड टीम है, जिसके वीडियो को डायरेक्ट आशु लाल ने किया है। स्पॉन्सरशिप आनंद ताम्रकार ने किया हैं। इस भजन की शूटिंग स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में मकर संक्रांति के दिन की गई।अखिलेश मिश्रा ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और लखी सुंदरानी के अलावा सभी से मिले प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग के लिये आभार प्रकट किया है।
शीघ्र ही लांच होगा अखिलेश मिश्रा का नया वीडियो एलबम।
