भूपेन्द्र सिन्हा छुरा
छूरा – छूरा कोमाखान मुख्य मार्ग पर दुल्ला सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र से फिंगेश्वर ले जा रही ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, बताया जा रहा है की यह घटना लगभग दोपहर 1:30 की है जब बाइक सवार द्वारा कोसमबूड़ा चेक पोस्ट के पास ओवर टेक करने के लिए नीचे फुटपाट में उतार कर चढ़ाने की कोशिश में पहिया रोड़ में चढ़ने के बजाए उनका संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठी महिला नीचे गिर गई और पीछे चल रहे ट्रक के पहिए की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार उस रोड़ में आए दिन ऐसी घटना देखने को मिलता ही रहता है सड़क के दोनो किनारो में गड्ढों की वजह से लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, रोड़ का यह खस्ता हालत की वजह से जान का खतरा हमेशा ही बना रहता है देखा जाए तो पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए इस क्षेत्र के ज्यादातर सड़को का हाल बेहाल हो गया है, जिसके वजह से लोगो को चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और आए दिन इस तरह घटना सुनने और देखने को मिलता रहता है।
