ग्रामीणों के जीवन स्तर में बदलाव लाने हेतु विभागीय स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की दी जा रही जानकारी।
प्रमोद दुबे
महासमुंद :- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी जनपदों के निर्धारित स्थानों में कार्ययोजना अनुसार सतत रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में महासमुंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बोडरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया गया।
बोडरा पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद संदीप दीवान, चन्द्रहास चन्द्राकर, धरम पटेल, गणेश नायक, मेनका साहू, मानसिंग साहू, हेमलाल साहू, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती टिकेश्वरी ध्रुव, संतोष साहू जी सरपंच सदानंद सेन एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।
इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन भी पहुंच रही है। जिसका स्वागत ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया। मोबाइल वैन के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी गई। सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान ने इस अवसर पर कहा कि संकल्प यात्रा पात्र हितग्राहियों को लाभ सुनिश्चित करता है। गरीबों को आवास मिलेगा। गरीब महिलाओं के घर में अब धुआं से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों को शपथ दिलाया और बच्चों को अन्नप्रासन्न और गर्भवती महिलाओं को गोदभराई का कार्यक्रम संपन्न किया गया।
