नगर पालिका परिषद महासमुंद में हुआ नवनिर्वाचित विधायक माननीय योगेश्वर राजू सिन्हा का सम्मान।

प्रमोद दुबे

महासमुंद :- विधानसभा महासमुंद के नवनिर्वाचित विधायक मा. योगेश्वर राजू सिन्हा जी का नगरपालिका परिषद महासमुंद में जनप्रतिनिधियों के द्वारा सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, पूर्व अध्यक्ष नपा पवन पटेल, पूर्व उपाध्यक्ष नपा त्रिभुवन महिलंग, पार्षदगण मनीष शर्मा महेंद्र जैन मीना वर्मा पार्षद प्रतिनिधि  महेंद्र सिक्का राजेंद्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।