
सुरेन्द्र मिनोचा
कोरिया :- छत्तीसगढ़ कोरिया जिले के बैकुंठपुर में पहुंचे भारत स्वाभिमान मंच के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय अग्रवाल जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रेमाबाग स्थित देवराहा बाबा सत्संग समिति पहुंचे,जहां देवराहा बाबा सत्संग समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने उनका स्वागत किया, योग विश्वविद्यालय के प्रमुख स्वामी परमार्थ देव जी का 14 जनवरी (रविवार) को कार्यक्रम होना तय हुआ है, जिसमे उनके द्वारा योग की जानकारी दी जाएगी। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में 2024 में भाजपा पार्टी सरकार बनने के बाद पुनः छत्तीसगढ़ शासन में योग गठन होना बाकी है।
