निगरानी बदमाश अवैध शराब के साथ हुआ गिरफ्तार,56 पाव अंग्रेजी शराब जप्त।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिला एमसीबी में अवैध शराब बिक्री एवं नशे के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही एवं पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 08.01.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चौकी नागपुर थाना पोड़ी का निगरानी बदमाश लक्की मिश्रा निवासी रेल्वे फाटक के पास, सेमरा नागपुर का मध्य प्रदेश से अवैध शराब परिवहन कर खपाने की नीयत से नागपुर ला रहा है। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक एमसीबी सिद्वार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया के निर्देशन में टीम तैयार कर नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय चिरमिरी एवं पुलिस चौकी नागपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी लक्की मिश्रा आ. संजय मिश्रा उम्र 28 वर्ष निवासी सेमरा थाना पोड़ी को स्टेशन रोड नागपुर पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसको मुखबिर सूचना से अवगत कराते हुए तलाशी लिया गया, जिसके कब्जे से एक गुलाबी सफेद रंग के कपड़ा के झोला में 32 पाव (प्रत्येक में 180 एमएम) रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब कीमत 8,000 रू. एवं एक सफेद पीला रंग के कपड़ा के झोला में 24 पाव (प्रत्येक में 180 एमएम) गोवा अंग्रेजी शराब कीमत 3,600 रू. कुल 10 लीटर 80 मिली लीटर अंग्रेजी शराब कीमत 11,600 रूपये का जप्त किया गया तथा जुर्म अजमानतीय होने से आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड में न्यायालय पेश किया गया।उक्त कार्यवाही में दीपिका मिंज नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी, सउनि दिनेश चौहान प्रभारी चौकी नागपुर, प्रधान आरक्षक लाल मोरध्वज सिंह,आरक्षक कोमल प्रताप सिंह,अशोक सिंह, विनोद तिवारी,आदित्य कुर्रे, दिनेश यादव, वाहन चालक आरक्षक विनोद यादव एवं नगर सैनिक रामप्रकाश सिंह
की सराहनीय भूमिका रही।