समस्त थाना क्षेत्रों में चलाया गया साक्षरता अभियान।
सुरेन्द्र मिनोचा
कोरिया :- सोमवार को कोरिया जिले के सभी थानो में पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया के मार्गदर्शन में समर्थ अभियान चलाया गया। इसी तारतम्य में थाना बैकुंठपुर के जामपारा धान खरीदी केन्द्र,थाना पटना के धान खरीदी केंद्र,थाना चरचा के सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति में,थाना सोनहत के हाई स्कूल सोनहत में सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में समर्थ अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल द्वारा चलाये जा रहे उक्त अभियान में कोरिया पुलिस विभिन्न तरीके से लोगों को जागरूक कर रही है।

जिसमे महिलाओ, बच्चों सम्बन्धी अपराध, सामान्य अपराध, बैंक, सायबर फ़्रॉड, ट्रैफिक नियमो की जानकारी, निजात अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है ।

साथ ही महिलाओ और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध, फाइनेंसियल फ़्रॉड, ट्रैफिक नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है।कोरिया पुलिस अपने थाना अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांव -शहर, गली-मोहल्लों में जाकर लोगो को जागरूक कर रही है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त अभियान के अतिरिक्त महिलाओ की सुरक्षा के मद्देनजर महिला पेट्रोलिंग भी चालू किया गया है एवं महिला पेट्रोलिंग में पदस्थ अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा अभिव्यक्ति एप से सम्बंधित जानकारी देकर लोगो के मोबाइल में डाउनलोड कराया जा रहा है।


