सतनामी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए बृज मोहन अग्रवाल।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- बेमचा भाटा में सतनामी समाज द्वारा आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बेमचा पहुंचे। केबिनेट मंत्री बनने के बाद  अग्रवाल के प्रथम नगर आगमन पर महासमुंद में भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने उनका आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस दौरान  अग्रवाल हनुमान मंदिर में मत्था टेका कर आशीर्वाद लिया। पच्क्षात युवाओं द्वारा रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से अरविंद प्रहरे राजू चंद्राकर नरेश नायक रिकेश,दादू साहू,हिरालाल कौसीक, पारुल चंद्राकर, तरूण चंद्राकर,तेमन साहू, गोलू यादव, हेमंत साहू, सोनू, डोमार यादव, महेंन्द्र साहू, पप्पू यादव,तारेश चंद्राकर, आदि उपस्थित थे।