युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हसदेव वन क्षेत्र में हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध ।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- छत्तीसगढ़ी युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिलों में हसदेव वन क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा जिस प्रकार का पेड़ काट कर अत्याचार किया जा रहा है। उसको लेकर युवा कांग्रेस पूरे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया। जिला अध्यक्ष बदला मक्कड़ के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के सामने में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हसदेव वन क्षेत्र में हो रहे अत्याचार के खिलाफ नारे लगाए गए और पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर, जिला पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रवि ठाकुर जिला संयोजक युवा कांग्रेस की निहाल राव, सानी सानी तांडी, बल्ला ध्रुव, राजेश जगत, ललित निषाद, योगेश बोहरे, राजेश चंद्राकर, बुत्तू सारथी, रुपेश पटेल, टिक्कू यादव, अखिलेश मदलेश आदि उपस्थित थे।