सरपंच पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप।

एमसीबी कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा से हुई शिकायत ।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- एमसीबी जिला के जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरौली के उप सरपंच और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नागपुर मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह ने सिरौली सरपंच पर बड़ा आरोप लगाया है। जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने कलेक्टर एमसीबी से की है।सरपंच अमोल सिंह मरावी के द्वारा मनमानी एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर किया जा रहा है, ग्राम पंचायत सिरौली के सरपंच के द्वारा सी,सी रोड के कार्य का ठेका वार्ड पंच एवं उपसरपंच के बिना पूछे ठेकेदार अक्षर पटेल को दे दिया गया,जो बहुत ही घटिया निर्माण कार्य किया करता है। इससे पूर्व भी वह ग्राम सिरौली मै 15वां वित्त से पुल बनाया था जिसकी लागत ढाई लाख की थी,


परंतु ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार करते हुए लगभग ₹40000 में पुल बना दिया गया था, इस घटिया निर्माण कार्य का वीडियो भी वायरल हुआ था।जो कि जांच का विषय था परंतु जांच नहीं की गई। उप सरपंच ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि वर्तमान में जिस सी सी रोड का घटिया निर्माण हुआ है, इस कार्य के पैसे की निकासी पर रोक लगाई जाए और उनके सभी कार्यों की जांच करा कर इनसे वसूली की कार्यवाही की जावे।