
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले के खोंगापानी में जनता के स्वस्थ मनोरंजन के उद्देश्य से एकतानगर बहुरूपिया प्रतियोगिता समिति खोंगापानी जिला एमसीबी छत्तीसगढ़ द्वारा 25 दिसम्बर 2023 को बहुरूपिया प्रतियोगिता सीजन 2 का आयोजन एकतानगर खोंगापानी में किया गया। जिसमें खोंगापानी के अलावा आसपास के कोयलांचल के हजारों लोगों ने प्रतियोगिता का आनंद लिया।

बहुरूपिया प्रतियोगिता कार्यक्रम मुख्य अतिथि भरतपुर-सोनहत विधानसभा के पूर्व विधायक गुलाब कमरों, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत खोंगापानी के अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के उपाध्यक्ष राजेश साहू, पार्षदगण, वरिष्ठजन एवं क्षेत्र की जनता की उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ।

बहरूपिया प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष और पार्षद जगदीश मधुकर ने बताया कि सभी के स्नेह, प्रेम, साथ, सहयोग एवं आशीर्वाद से बहुरूपिया प्रतियोगिता का कार्यक्रम सफल हुआ, जिसके लिये समिति सभी का सहृदय आत्मीय आभार व्यक्त करती है। निर्णायक मंडल द्वारा बहुरूपिया प्रतियोगिता 2023 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है जिसके अनुसार समूह प्रथम
श्री साईं बाबा क्लब बुद्धूसिंह दफाई खोंगापानी, विषय- नशा मुक्ति स्मोकिंग किल्स को नगद 10000 रुपये के साथ शील्ड, उपहार और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।वहीं समूह द्वितीय एमसीबी ग्रुप खोंगापानी को विषय भूत विनाशक के लिये 5000 रुपये नगद शील्ड, उपहार और प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।समूह में तीसरा स्थान अंशु मोबाईल ग्रुप खोंगापानी को मोबाइल के दुष्प्रभाव विषय पर 2500 रुपये नगद, शील्ड, उपहार और प्रमाण-पत्र दिया गया।
बहरूपिया प्रतियोगिता 2023 में एकल में प्रथम पुरुस्कार भुनेश्वर रजक मनेन्द्रगढ़ को विषय जय जवान जय किसान के लिये 5000 रुपये नगद,शील्ड, उपहार और प्रमाण-पत्र से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

एकल द्वितीय का खिताब इंद्रपाल मनेन्द्रगढ़ को विषय ऑक्सीजन मैन के लिये प्रदान किया गया उन्हें 2500 रुपये नगद,शील्ड,उपहार और प्रमाण-पत्र और एकल तृतीय के लिये धीरज निवासी लाइन दफाई खोंगापानी को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ विषय के लिये 1500 रुपये नगद, शील्ड, उपहार और प्रमाण-पत्र दिया गया।
वहीं बहुरूपिया प्रतियोगिता कार्यक्रम में आये सभी 12 निर्णायको को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को सांत्वना उपहार भी दिया गया साथ ही संस्कृति कार्यक्रम में नृत्य कलाकारों एवं गायक कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
