
गजानंद कश्यप देवभोग
गरियाबंद-देवभाेग विकासखंड के ग्राम पंचायत गिरसुल में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट मैच सीजन 5 प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वर्गीय राजेश पांडे क्रिकेट स्टेडियम गिरसुल में किया गया,

जिसमें मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आशीष पांडेय, ग्राम पटेल घनश्याम मांझी, सरपंच मैना मांझी,नाथूराम कश्यप,भुवेंद्र मांझी,हुकमत यादव ने मैच का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि आशीष पांडेय ने कहा कि खेल को खेल भावना की तरह खेलना चाहिए,हार जीत का खेल लगा रहता है,हार से ही जीत मिलता है। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
