
बिलासपुर :- कर्नल एकेडमी , मंगला मे भविष्य के वैज्ञानिक व चित्रकार तैयार हो रहे है, मुख्य अतिथि श्री महिलेंगें, उप अधीक्षक केंद्रीय पुस्तकालय, बिलासपुर ने अपने उदबोधन में कही |
शालेय विज्ञान व चित्रकला प्रदर्शनी और बालमेला 23 के आयोजन का कर्नल एकेडमी शाला मैदान में एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम में संपन्न हुआ |
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ विवेक (विभागाध्यक्ष भौतिकी विभाग डी.पी.विप्र कॉलेज), डॉ धनंजय पांडेय (राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित ) डॉ गीता त्रिपाठी निर्देशक (कर्नल एकेडमी), आशीष राज ,प्राचार्य सूरज प्रकाश विशेष रूप से आमंत्रित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर. के. त्रिपाठी प्रबन्ध निर्देशक (कर्नल एकेडमी) ने की |
शाला प्रांगण में करीब 100 से ज्यादा बाल वैज्ञानिकों व चित्रकारों ने अपने 2 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से निर्णायक मंडल को सोचने पर विवश कर दिया कि कोई भी प्रविष्टि किसी से कम नही है। प्राचार्य ने अपने संछिप्त भाषण में सर्वश्रेस्ट प्रदर्शन पर सभी बच्चो, गुरुजनों व अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए उनका मान बढाया |
कार्यक्रम के मध्य मे सभी विजेता व अन्य प्रतियोगी को पुरुस्कार दे कर सम्मानित किया गया।
शालेय मैदान में आयोजित बाल मेला में बच्चो व अभिभावकों ने विभिन्न प्रकार के नमकीन व मीठा व्यंजनो के स्टाल लगाए गए, जिनका सभी ने आनद उठाया।
इस मौके पर बच्चो द्वारा एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई जिसकी सभी ने भूरी भूरी प्रंशसा की।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रुचि दिग्रसकर, श्रीमती ऋतु शुक्ला, सुश्री प्रकृति शर्मा ने की | कार्यक्रम के अंत में शिव पूजन पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया |
