सरस्वती विकास विद्यालय एवं सरस्वती कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ का 54वाँ वार्षिकोत्सव समारोह उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न। मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- शहर के मध्य स्थित सरस्वती विकास विद्यालय का वार्षिकोत्सव शुक्रवार काे मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाटिका समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर सामाजिक मुद्दाें के प्रति जागरूक किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।


इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष पूनम चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। शिक्षकों के द्वारा बच्चों को संस्कारवान बनाने गुणवत्तापरक शिक्षा देनी चाहिए।सरस्वती विकास विद्यालय एवं सरस्वती कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ का 54वाँ वार्षिकोत्सव समारोह उत्साह पूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के यू.के.जी. क्लास से लेकर कक्षा 12वीं एवं कन्या महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा बहुत ही रोचक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।खासकर हनुमान चालीसा, भगवा रंग, बेटी बचाओ, सेना को समर्पित एवं नौ देवियाँ कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती विकास विद्यालय समिति के संरक्षक रतन कुमार अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार बोंदिया, उपाध्यक्ष सुंदर लाल दुग्गड़, प्रमोद कुमार पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार गोयल, एवम सम्मानित सदस्य कमल कुमार केजरीवाल, किशोर कुमार अग्रवाल, सहसचिव सोहन लाल पोद्दार सम्मानित सदस्य , विजय कुमार केजरीवाल, योगेश कुमार अग्रवाल के द्वारा माँ वीणापाणी के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में सरस्वती विकास विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश पाण्डेय,कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य पी. एन. तिवारी, विद्यालय के प्रधान पाठक हीरालाल केवट, ममता अग्रवाल,विद्यालय के समस्त स्टाफ व कन्या महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।कार्यक्रम के सफलता के लिए संस्था के अध्यक्ष पूनम चंद अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन कर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।