विकसित भारत संकल्प यात्रा डुमरबहाल के कार्यक्रम में केंद्र के 67 करोड़ की योजना क्रियान्वयन करने वाले विभाग का स्टॉल गायब।

देवभोग- विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के हर व्यक्ति तक केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे लेकिन हमारे देवभोग ब्लॉक में जल जीवन मिशन योजना के तहत 93 गांव में 67 करोड़ की केंद्रीय योजना का संचालन पी एच ई विभाग कर रहा है। निर्देश के मुताबिक विभाग का स्टॉल लगाया जाना था। जब अतिथि 11 बजे स्टॉल का निरीक्षण कर रहे थे, तो पीएचई का स्टॉल नदारद मिला।

अतिथियों ने नाराजगी जाहिर की। हालांकि इससे पहले ही सीईओ प्रधान ने अफसरों को इसकी सूचना दे दी थी। मामला ऊपर तक पहुंचा तो विभाग ने 12.10 बजे अपना जगह ढूंढ बोर्ड लगाया। एसडीओ सुरेश वर्मा 1 बजे बाद पहूंचे।

पूछने पर एसडीओ वर्मा ने कहा की सुबह से ही उनका स्टॉल लगा था, पंजीयन जारी था। बंद हैंडपंप को बनाने के लिए बार बार दफ्तर का चक्कर काट चुके जनपद सदस्य उर्मिला पात्र ने पहले भी योजना क्रियान्वयन को लेकर एसडीओ की रुचि को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। पात्र का आरोप है कि एसडीओ ज्यादातर समय अपने मुख्यालय में नहीं रहते। इससे योजना का क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है।