*आपसी मतभेद से दाम्पत्य जीवन में दूरियां, दो परिवारों को आपस में मिलाया*

मुकेश कश्यप@धमतरी:-सतनामी समाज ब्लाक धमतरी ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरसी जिला धमतरी से ग्राम देवीनवागांव जिला कांकेर में दो परिवारों के बीच आपसी मतभेद के कारण दाम्पत्य जीवन में दूरियां हो गया था। सामाजिक निराकरण के दौरान दोनों परिवारों को आपस में मिलाया गया, जिसमें मुख्य रूप से सतनामी समाज जिला धमतरी उपाध्यक्ष मोहन जांगड़े, जिला संघचालक रामेश्वर कुर्रे, ब्लाक धमतरी अध्यक्ष राजेन्द्र भारती, ब्लाक सचिव भगवान दास, ब्लाक उपाध्यक्ष ओमकार घृतलहरे, सतनामी समाज ब्लाक भखारा अध्यक्ष परमेश्वर जांगड़े समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व कांकेर जिला पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
