सेजेस के छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियो के माध्यम से दिए ऊर्जा बचाने के संदेश।

देवभोग :- आज देवभोग के स्वामी आत्मानंद स्कूल में ऊर्जा सरक्षण दिवस मनाया गया।प्राचार्य गिरीश चंद्र बेहेरा व शाला स्टाफ की मौजूदगी में संस्था के छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। ड्रामा,स्लोगन,थॉट्स व पोस्टर प्रदर्शन के माध्यम से नन्हे छात्रों ने आकर्षक प्रस्तुति दे कर ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया।

इस आयोजन में हेड बॉय तुषार एवं हेड गर्ल पूनम शर्मा के निर्देशन में महानदी हाउस से मयंक ,साक्षी , हर्ष वर्धन ,कु नमिता निधि एवं अदिति झा ,आहिस्ता ,कृष नेताम, शिवा मेहेर। अरपा हाउस से रजनीश बिसी, पूजा उपासना, गरिमा साहू ,आशिष सतपथी ,ओमकार प्रसाद सोनी , सेम्यूल बेंजाल।


इंद्रावती हाउस से सक्षम मिश्रा, दिशा बेंजाल , भव्यश्री सोनी ,माधवी सिन्हा एवं अंत में शिवनाथ हाउस से जयश्री, शिवाश, कुमाक्षी साहू ,मुहूर्त कश्यप गुंजन पांड़े एवं वैष्णवी ठाकुर ने मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।