मुड़ागांव(कोरासी) :- उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़मा में निति आयोग के द्वारा अटल टिंकरिंग लैब का संचालन 2018-19 से हुई। जिसके तहत कार्यशाला का आयोजन दिनांक 4.12.2023 से 09.12.2023तक संपन्न हुए। जिसमे शाला के 50 विद्यार्थियों की विशेष सहभागिता रही। जिसका चयन शाला स्तर पर किया गया था। तथा प्रशिक्षक पुष्पम श्रीवास रहे।इस कार्यशाला में 10 मॉडल का निर्माण किया गया। इस संस्था के प्राचार्य अखिलेश बावनगढ़े तथा अटल टिंकरिंग प्रभारी श्रीमति हेमलता साहू का विशेष सहयोग रहा। तथा शाला परिवार ने भी सहयोग प्रदान की। इस कार्यशाला से विद्यार्थियों के प्रतिभा को निखाराने में मदद मिली।
