प्रमोद दुबे
महासमुंद :- कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रश्मि चंद्राकर ने चुनाव हारने के बाद लगातार कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर आभार बैठक का आयोजन कर रही है। इसी तारतम्य में पटेवा मुंगई माता मंदिर परिसर में आभार सभा का आयोजन किया। उक्त कार्यक्रम में आभार भाषण में डाॅ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि महासमुंद विधानसभा मेरा परिवार है और मैं विधायक नहीं भी रही तो भी परिवार के बिच लगातार पहुंचकर काम करती रहूंगी। आप लोगों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है।विपक्ष में रहकर भी सही बातो के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस के साथ है वह मेरे हाथ से हाथ मिलाकर मेरे साथ चले। अंतिम सांस तक कांग्रेस के लिए लडूंगी। कांग्रेस मेरे अंदर बस्ती है, आप सभी ने मुझे विधानसभा चुनाव में भरपूर सहयोग किया इसके लिए मैं आपका हृदय से धन्यवाद करती हु मैं आपके दर पर बार-बार जाउंगी और आपके संघर्ष में सदैव आप के साथ खड़ी रहुंगी। इस दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आप को नहीं रोक पाए और कुछ पल के लिए भावुक भी हुएं। सभी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को बहुत ही स्वणिऀम बताया और लगातार साथ रहकर कार्य करने की बात की मैं पुनःआप सभी का दिल की गहराई से आभार व्यक्त करते हुए आशा करती हु कि भविष्य में भी आप का प्यार , स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा
