प्रमोद दुबे
महासमुंद :- कलेक्टर प्रभात मलिक ने अधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा कि जिले में “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ में नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में केन्द्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं संबंधी लक्षित और पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सुविधाएं सुलभ कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया जायेगा। कलेक्टर मलिक ने यात्रा के संबंध में विभिन्न निर्देश कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत एस. आलोक, डीएफओ पंकज राजपूत, एडीएम दुर्गेश वर्मा, निर्भय साहू, एसडीएम उमेश साहू, ओंकारेश्वर सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन, मिषा कोसले सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर मलिक ने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों खासतौर पर वंचित लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने प्रारंभ किए जा रहे ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ (हमारा संकल्प विकसित भारत) के सफल आयोजन के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ शासन से जारी विस्तृत दिशा निर्देशों के अनुरूप यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उन्होंने यात्रा हेतु रूट चार्ट तैयार करने और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
