सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे -प्रधानमंत्री।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों एवं किसानों से सीधा संवाद किया । कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर महासमुन्द में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद  चुन्नीलाल साहू मौजूद थे। प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है ।जिसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं का पूर्ण लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे I कृषि विज्ञान केंद्र, महासमुंद में मुख्य अतिथि सांसद चुन्नी लाल साहू ,कलेक्टर  प्रभात मलिक,जिला पंचायत सीईओ  एस आलोक मौजूद थे।

वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम सभी के समवेत प्रयास से ही भारत विकसित बनेगा। हम सभी को पूरी निष्ठा और बेहतर प्रयासों से ही भारत को विकसित बनाना है। मजबूत इच्छाशक्ति के बलबूते कुछ भी किया जा सकता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद की। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है जिसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं का पूर्ण लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जिससे लोगों को कम समय में ही ज्यादा उपलब्धि हो सके।