छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश व राजस्थान मे भाजपा को मिली भारी बहुमत।

महासमुंद :- खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने इसे प्रधानमंत्री पर जनता का भरोसा व भाजपा कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है। श्रीमती सुधा साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 5 साल कांग्रेस के कुशासनकाल मे छग को जनता त्रस्त थी।महिलाओं से की गई वादाखिलाफी सत्ता परिवर्तन का मुख्य कारण बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर छगवासियों ने भरोसा किया। जिलाअध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा को पूर्ण बहुमत 54 सीटें मिली है। इस कामयाबी का श्रेय भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों को जाता है। जिले में भाजपा को दो सीटें मिली।इस महत्वपूर्ण उपलिब्ध में भाजपा महिला मोर्चा का बड़ा योगदान रहा। मोर्चा के बहनों ने मतदान के पूर्व घर-घर जाकर प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों व महिलाओं के हित में लिए जा रहे फैसलों से अवगत कराया ।मतदान के पूर्व भाजपा को विजय श्री दिलाने महिला मोर्चा के बहनों ने बड़ी मेहनत कर सकारात्मक परिणाम पार्टी के पक्ष में लाया। जिले की महिला मतदाताओं ने सपना अमूल्य वोट भाजपा के पक्ष में देकर प्रधानमंत्री मोदी मोदी के गारंटी पर विश्वास जताया। इसके लिए सभी बधाई की पत्र हैं। श्रीमती साहू ने समस्त महिला मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया है।