
महासमुंद :- शहर का अर्थव्यवस्था यातायात व्यवस्था ने आज मुख्य चौक पर एक महिला की जान ले ली। वही एक पुरुष को अत्यंत गंभीर अवस्था में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां यहा वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 1:00 बजे स्कूटी क्रमांक सीजी 4 सी ई 1462 सवार अंधेर महिला पुरुष गांधी चौक से स्टेशन रोड तरफ जा रहे थे। इसी बीच बागबाहरा से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक सी जी04 एनजीके चालक नेलापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार को कांग्रेस चौक पर अपनी चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं ट्रक चालक ने करीब 20 -35 मीटर तक उन्हें घसीट दिया घटना में महिला के शरीर के एक तरफ नीचे का हिस्सा बुरी तरह से कुचल गया। और उसका हिस्सा सड़क पर बिखर गया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुरुष के शरीर के बाएं नीचे का हिस्सा भी कुचल गया। घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची 108 और पुलिस ने अति गंभीर रूप से घायल पुरुष को जिला अस्पताल भेजा जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। पुलिस के मृतका लालदाढीपारा पर निवासी उमा राव और घायल पुरुष हरीशकर कृष्ण राव है। जो देवउठनी एकादशी पूजा के लिए खरीदारी करने बाजार गए थे।
घटना के पास कांग्रेस चौक पर भीड़ लग गई ।लोगों में शहर की यातायात अव्यवस्था को लेकर आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना था कि पिछले कई दिनों से चौक का ट्रैफिक सिग्नल बंद है। जिस शहर के मुख्य चौक की यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे है ।घटना में महिला की मौत की जिम्मेदार वह की अवस्थिति यातायात है आए दिन सिग्नल बंद रहता है। इस दौरान वहां व्यवस्था को संभालने वाले जवान केवल अपनी औपचारिकता पूरी करते हैं। यह हाल केवल एक चौक का नहीं शहर के हर चौक का है। 1 साल पहले भी इसी चौक पर एक ट्रक ने बुजुर्ग महिला को अपनी चपेट में ले लिया था ।कुछ दिन तक यातायात व्यवस्था दुरुस्त दिखी बात ढांक के तीन पात वाली स्थिति देखने को मिली लोगों ने कहा कि अनियंत्रित वाहनों पर लगाम लगाने विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता और ना ही व्यवस्था सुधारने कोई उचित कदम उठाता है। आज की दुर्घटना उसी की परिणति है।
बता दे की शहर में सुबह शाम भारी वाहनों के प्रवेश के लिए मनाही रहती है। लेकिन जिला मुख्यालय में लॉकडाउन के दौरान भारी वाहनों की नो एंट्री बंद कर दी गई। तब से लेकर आज तक शहर की सीमा पर भारी वाहनों को बेरोक टोक आने दिया जा रहा है। बीते दिनों दशहरा से दीपावली तक का त्यौहार बीत गया इस समय मुख्य मार्ग पर खरीदारी वह अन्य कार्यों के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हुई ।बावजूद भी भारी वाहन बेधड़क शहर में आवाजाही करते रहे आज हुई सड़क दुर्घटना के बाद नगस्वासियो मे नो एंट्री को लेकर भी आक्रोश देखा गया ।और मांग की गई की जल्द से जल्द शहर में सुबह शाम निर्धारित समय पर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध किया जाए।
पिछले 4 साल की सड़क हादसे के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2019 में सड़क दुर्घटना में 223 2020 में 170 वर्ष 2021 में 215 और 2022 में 267 ने जान गवाही है। चालू वर्ष में महज 10 माह में ही 239 ने अब तक जान गवाही है। इस प्रकार साल- दर -साल सड़क हद से हदसे और मौत की आंकड़े बढ़ रहे हैं ।इस साल में और जून माह में सबसे अधिक लोगों ने सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवाही है जून में कुल 45 सड़क दुर्घटना में 34 में जान गवाई और 26 घायल हुए हैं ।वही मई माह में 55 सड़क दुर्घटना में 33 में जान गवाई और 43 घायल हुए।
