
महासमुंद :- अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार नयापारा में पत्रकार प्रमोद दुबे जी का आगमन हुआ, सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रम्हा कुमारी प्रिती बहन जी से दीपावली का प्रशाद एवं ईश्वरीय सौगात प्राप्त करने के पश्चात ब्रम्हा कुमारी प्रिती बहन ने संस्थान का परिचय देते हुए संस्थान का मुख्य उद्देश्य बताया कि समाज में मुल्य शिक्षा एवं आध्यात्मिक ज्ञान व सहज राजयोग की शिक्षा द्वारा समाज का उत्थान व चरित्र निर्माण किया जाता है , संस्थान का मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान में हैं एवं वर्तमान की मुख्य प्रशासिका राज योगिनी दादी रतन मोहिनी जी है , भारत के अलावा विश्व के 140 देशों में संस्थान की शाखाएं सुचारू रूप से समाज के हर वर्ग के लोगों का चरित्र निर्माण का कार्य निःशुल्क रुप से कर रही है , 1937 में सर्वशक्तिमान निराकार परमपिता परमात्मा शिव ने प्रजापिता ब्रह्मा को अपना साकार माध्यम बनाकर विश्व नवनिर्माण का कार्य प्रारंभ किया एवं आदि सनातन देवी देवता धर्म की कलम लगाईं,बहन जी ने दुबे जी को माउंट आबू में मिडिया सेमिनार में भाग लेने का ईश्वरीय निमंत्रण भी दिया।
