मतगणना कार्य हेतु मतगणना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त।

महासमुंद :-   विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रभात मलिक द्वारा मतगणना सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इनमें विधानसभा क्षेत्र 39 सरायपाली अंतर्गत स्व. श्री जयदेव सतपति शासकीय महाविद्यालय बसना के सहायक प्राध्यापक  विजय कुमार कठाने,  नंदकिशोर प्रधान, डॉ. सुरेंद्र कुमार साव एवं  अजय कुमार जलक्षत्री को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 40 बसना अंतर्गत बूढ़ानशाह जी शासकीय नवीन महाविद्यालय तेंदूकोना के सहायक प्राध्यापक आशीष एक्का,  पंकज कुमार भोई,  प्रवीण कुमार चंद्राकर एवं  शिव गोपाल रात्रे सहायक प्राध्यापक शासकीय खेल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बागबाहरा मतगणना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। 41 खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चंद्रपाल डडसेना शासकीय महाविद्यालय पिथौरा के सहायक प्राध्यापक  बी एस विशाल,  पीरी सिंह ठाकुर एवं स्व. राजा विरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के सहायक प्राध्यापक  उपेंद्र कुमार बरिहा,  देवेंद्र कुमार मांझी तथा महासमुंद विधानसभा क्षेत्र 42 अंतर्गत शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के सहायक प्राध्यापक  मनबोध चौहान,  दिलीप कुमार बढाई,  प्रदीप कन्हेर एवं  अजय कुमार देवांगन को मतगणना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।