कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप का चांपा के विभिन्न मोहल्लों में हुआ जनसंपर्क।

जांजगीर-चांपा :- विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अब दो दिन ही शेष रह गए हैं ऐसे में प्रत्याशी कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। वो ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंच रहे हैं ताकि किसी को ये शिकायत न रहे कि प्रत्याशी यहां नहीं आए कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप ने चांपा के विभिन्न मोहल्लों में जाकर जनसंपर्क किया।कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप का चांपा के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क हुआ जांजगीर चांपा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप का चांपा में जनसंपर्क में पूर्व नपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित कांग्रेसजनों के साथ चांपा के बरपाली चौक, मिशन फाटक, मंझली तालाब, मारूति टाउनशिप, परशुराम चौक, संजय नगर में घूमकर लोगों से जनसंपर्क किया। इसके बार उन्होंने कांग्रेसजनों के साथ चांपा के वार्ड नंबर 01 से 11 तक जाकर लोगों से आशीर्वाद मांगा।