त्रिवेणी संगम की दशकों पुरानी समस्या का अंततः हुआ अंत- अमितेश* राजिम में करोड़ों के विकास कार्य के लिए हुआ ऑनलाइन भूमि पूजन मुख्यमंत्री ने पुनः राजिम की धार्मिक आस्था का किया सम्मान**

त्रिवेणी संगम की दशकों पुरानी समस्या का अंततः हुआ अंत- अमितेश*

राजिम में करोड़ों के विकास कार्य के लिए हुआ ऑनलाइन भूमि पूजन

मुख्यमंत्री ने पुनः राजिम की धार्मिक आस्था का किया सम्मान**

राजिम।  राजिम  विधायक अमितेश शुक्ल ने राजिम नगर क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए कुल 15 करोड़ 78 लाख 70 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन मंत्री  डॉक्टर शिव डहरिया के प्रति आभार प्रकट करते हुए अपना उद्बोधन प्रारंभ किया ! श्री शुक्ल ने विशेष रुप से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के लिए प्रदेश के मुखिया के प्रति पुनः आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया ने राजिम की हिंदू धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के साथ त्रिवेणी संगम (राजिम) की दशकों पुरानी समस्या का आज अंततः अंत कर दिया ! शहर की गंदी नालियों के पानी से निजात मिलने से भविष्य में त्रिवेणी संगम की पवित्रता

 

 

 

एवं उसका वैभव बढ़ेगा! शासन की महत्वकांक्षी पौनी पसारी योजना का लाभ बताते हुए कहा कि इस योजना से राजिम नगर के परंपरागत व्यवसाइयो के उत्थान के साथ स्वरोजगार के अवसरों को प्रोत्साहन मिलेगा! इसी कड़ी में राजिम शहर के रोड एवं नाली के निर्माण कार्यों हेतु राशि स्वीकृति के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पूर्ववर्ती सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राजिम कल्प कुंभ के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए मगर राजिम क्षेत्र का विकास आज भी अधूरा है ! संभव है इन बहुत पुरानी मांगों के निराकरण से राजिम क्षेत्र का विकास अब अवश्य होगा! कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती रेखा सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, श्रीमती रेखा  कुलेश्वर साहू उपाध्यक्ष, रामकुमार गोस्वामी विधायक प्रतिनिधि, मनीष दुबे, एल्डरमैन गणेशगुप्त रामानंद साहू गिरीश राजनी विकाश तिवारी सभा पति मोती सोनकर राकेश मंडरे कुलेस्वर साहू विनोद सोनकर अरविंद यदु उत्तम

 

निषाद, रामकुमार साहू, साधु राम, गोद राव अन्य राजिम प्रति निधि व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।