नशीली प्रतिबंधित दवाइयों के साथ युवक को पखांजुर पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

*पखांजूर से खबर–बिप्लब कुण्डू–(5.4.21)*

नशीली प्रतिबंधित दवाइयों के साथ युवक को पखांजुर पुलिस ने किया गिरफ्तार । दवाइयों को बेचने के लिए ढूंढ रहा था ग्राहक । नशीली दवाइयां बेचने वालों को पहुँचाया जायेगा सलाखों के पीछे – शरद दुबे
पखांजुर नशीली दवाई बेचने वाले एक युवक को आज पखांजुर पुलिस ने धरदबोचा हैं । मुखबीर द्वारा पखांजुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक द्वारा पखांजुर में नशीली प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश की जा रही है जिस पर पखांजुर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी पार्थो चक्रवर्ती पिता प्रभात चक्रवर्ती उम्र 26 वर्ष निवासी कापसी के कब्जे से 30 स्ट्रिप में 12000 एमजी प्रतिबन्धित कैप्सूल ट्रामाडोल बरामद किया गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 22 स्वापक ओषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है। पखांजुर थाना प्रभारी शरद दुबे का कहना है कि पखांजुर पुलिस द्वारा लगातार ऐसे नशीली प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वालों पर नज़र रखी जा रही हैं और आगे भी ऐसे ही नशीले दवाई बेचने वालों को पखांजुर पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचाती रहेगी