
राजिम : शासकीय राम बिशाल पांडेय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल राजिम के द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा, अनुविभागीय निर्वाचन अधिकारी धनंजय नेताम तथा जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के तहत सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्राचार्य संजय एक्का ने जानकारी दिया कि दिनांक 17 नवंबर को संपन्न होने जा रहे चुनाव में शत प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसलिए यह सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कक्षा 11वीं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसका संचालन विद्यालय की शिक्षिकाएं शिखा महाडिक एवं अंजू मारकंडेय ने किया। क्विज प्रतियोगिता में टीम ए ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसके सदस्य छात्रगण उपासना तारक, देवकी सोनकर, सूरज वर्मा, धनेंद्र साहू, लव मिरी एवं द्वितीय स्थान पर टीम बी रही जिसमें छात्रगण प्रियंका शर्मा, पायल वर्मा, योगेंद्र धीवर, भावेश देवांगन, दीपेश कुर्रे थे।
संगवारी मतदान केंद्र का प्रचार कर रही शिक्षिकाएं
उल्लेखनीय है कि स्वामी आत्मानंद स्कूल राजिम में तीन मतदान केंद्र हैं। जिनमें से एक मतदान केंद्र को संगवारी एवं आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। विद्यालय की शिक्षिकाएं भी इस मतदान केंद्र के प्रचार में अपना योगदान दे रही हैं। संगवारी मतदान केंद्र में महिला मतदाताओं के लिए एवं आदर्श मतदान केंद्र में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसकी पहचान हेतु इस मतदान केंद्र को गुलाबी रंग से पुताई की गई है। आज राजिम के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामें उप अभियंता दुर्गेश मालाकार, सहायक देव पटेल एवं दीपक वर्मा ने प्राचार्य संजय एक्का के साथ मतदान केंद्र की व्यवस्था का जायजा लिया। जानकारी अनुसार संगवारी मतदान केंद्र एवं आदर्श मतदान केंद्र के लिए विशेष तौर पर अत्यंत आकर्षक स्वागत द्वार बनाया जाएगा। इसके साथ ही सेल्फी जोन भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगा जिसमें मतदाता अपनी सेल्फी वह फोटो ले सकेंगे।
