
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- विधानसभा चुनाव 2023 के तहत मनेंद्रगढ़ विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रमेश चंद्र सिंह का मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सतत सघन जनसंपर्क जारी है साथ ही क्षेत्र के लोगों से उन्हें भरपूर समर्थन और आशीर्वाद भी मिल रहा है।
मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 और 20 में महिलाओं का एक बड़ा जत्था देखने को मिल रहा है जो रमेश चंद्र सिंह के पक्ष में जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं ,साथ ही साथ उनके द्वारा प्रतिदिन नुक्कड़ सभा के माध्यम से जन-जन को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा कराए गए कार्यों को बताते हुए प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की जा रही है।महिलाओं का कहना है कि जो कार्य पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार ने किया है चाहे वह कर्ज माफी हो, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देना हो या हर जिले में बहुत ही उत्कृष्ट आत्मानंद स्कूल खोलना हो, यह सभी सरकार के सराहनीय कार्य हैं जिसमें हर वर्ग को लाभ मिला है। वहीं इसके पूर्व 15 वर्षों तक प्रदेश में भाजपा की सरकार रही है उन 15 वर्षों में भाजपा की सरकार ने इस क्षेत्र के विकास के लिए उतना कुछ नहीं किया जितना इन 5 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस ने कर दिखाया है।

जनसंपर्क के दौरान मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष,समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, एनएसयूआई , यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल एवं सैकड़ो कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील कर रहे है।
