आदर्श मतदान केंद्र का प्रेक्षकों ने किया निरीक्षण l 

बीजापुर :- शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने जिले में 5 आदर्श मतदान केंद्र बनाया जा रहा है। जिसमें से एक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजापुर में सामान्य प्रेक्षक बी जॉन त्लांग्टिनखुमा (आईएएस), पुलिस प्रेक्षक  रतिरंजन देबनाथ (आईपीएस) एवं व्यय प्रेक्षक  मनेन्दर

(आईडीएएस) ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  राजेन्द्र कुमार कटारा पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वाष्णैर्य सहित वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।