पहली तारीख को शासन ने खरीदी 158 कट्टा धान

मुड़ागाँव(कोरासी) :- राज्य शासन द्वारा ग्रामीणों-कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद ज़िले के छुरा प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी (जतमाईगढ ) में नवीन धान करिदी केंद्र खोलने की अनुमति दी है। राज्य शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) के जारी आदेश पर नवीन खरीदी केन्द्र में धान बिक्री हेतु निकटतम ग्रामों का निर्धारण कलेक्टर द्वारा किया गया।जिसके आधार पर नए धान खरीदी केन्द्र की आवश्यक तैयारी की गई।शासन के निर्देशनुशार गत 1नवम्बर को खरीदी केंद्र प्रभारी व पर्वेक्षक की उपस्तिथि मे क्षेत्र के किसानो ने तौल बट का पूजा अर्चना कर खरीफ फसल की पहली उपज धान की खरीदी बिक्री प्रारम्भ की।ग्राम पिपरछेडी के किसान समारू राम ध्रुव,रोशन,जेठू राम ध्रुव ने 158 कट्टा धान की बिक्री की जिसे छत्तीसगढ़ शासन ने समर्थन मूल्य में खरीद कर नवीन धानउपार्जन खरिदी केंद्र पिपरछेडी का खाता खोला।ग्राम गायडबरी के किसान अगहन सिह ठाकुर ने शासन,प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवीन खरीदी केंद्र खुलने से आसपास के किसानों को अपनी उजप की बिक्री करने में सुविधा होगी। वही पिपरछेडी के किसान बिसहत राम ध्रुव,गोविन्द यादव,सज्जन,हेमलाल ,गजन्द्र ठाकुर जनपद सदस्य खिलेश्वरी ठाकुर ,दुज्लाल,गिर्धर,सुक्लाल आदी समस्त ग्राम पीपर छेड़ी एवं क्षेत्र के किसानों ने शासन,प्रशासन को आभार व्यक्त किया ।
