व्हीलचेयर नहीं शौचालय के लिए बाहर जाने में होती है परेशानी दिव्यांग लीलाधर l 

मुड़ागांव(कोरासी) :- विकासखंड ग्राम पंचायत मोंगरा के आश्रित ग्राम कादागड़ी  जहां दिव्यांग 27 वर्षीय लीलाधर आज भी व्हीलचेयर का इंतजार 80% बचपन से दिव्यांग होने के कारण घर पर ही रहकर पूरी जीवन कठिनाईयों से बीता रहे है।माता जी गणपति बाई ने बताया पैसो की काफी जरूरी होने के बाद भी 2 सालों से पेंशन निकाल भी नहीं पा रहे हैं क्योंकि बैंक तक ले जाने के लिए हमारे पास कोई साधन नहीं घर से बाहर भी ले जाने से काफी परेशानी होती हैं तो गांव से 10 किलोमीटर की दूरी और कैसे ले जाएंगे? शौचालय नहीं होने से भी बेटे को होती है परेशानी हैं व्हीलचेयर हैं ओ खराब हो गया है लेकिन हमारे घर आनेको प्रकार के लोग पहुंच कर जानकारी लिया और फोटो खींचकर भी ले गया लेकिन मदद आज तक नहीं मिल पाई कुछ दिनों तक ही घर पर पेंशन पंचायत के द्वारा दिया गया लेकिन अब तक 2 सालों से पेंशन की समस्या होने लगा अपने बेटे को बैंक तक ले जाने के लिए असमर्थता हूं जिसके कारण बेटे के उपयोग के सामान लेने में कितना ही बहुत ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दिव्यांग लीलाधर और उनके माता-पिता के परेशानियों को देखकर इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य समाजसेवी मनोज पटेल व रोशन देवांगन ने तत्काल घर में शौचालय सुविधा एवं व्हीलचेयर पेंशन घर तक पहुंचाने प्रशासन से अपील किया।