
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- लिटिल मिलेनियम एवं अलास्का पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ द्वारा गरबा रास एवं डांडिया कार्यक्रम का आयोजन प्रगति मैदान मनेन्द्रगढ़ में बड़े धूमधाम से किया गया। ज्ञात हो कि गरबा डांडिया की शुरुआत गुजरात से हुई थी।यह एक सांस्कृतिक नृत्य है जो मुख्य रूप से नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान किया जाता है।
इस रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के सभी शिक्षकों द्वारा मां अम्बे जी की आरती से की गई, जिसके बाद मैदान में मौजूद सभी विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों ने गरबा और डांडिया का सिलसिला शुरू किया।इस शुभ अवसर पर स्कूल के प्री-प्राइमरी और प्राइमरी विभाग के बच्चों ने अपने परिवार के साथ नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने भी गरबा रास का आनंद लिया।

कार्यक्रम में आए सभी लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए विद्यालय परिवार की ओर से कुछ विशेष पुरस्कार दिए गए जैसे बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट सोलो डांस, बेस्ट ग्रुप डांस, गरबा क्वीन आदि। इसमें से गरबा क्वीन की विजेता अनुष्का दुआ रहीं,जिन्होंने अपने गरबा नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान खाने के लिए जलपान सामग्री की उत्तम व्यवस्था थी।इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के संचालक मो. फिरोज ने बच्चों और उनके अभिभावकों का उत्साह बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करने का वादा किया।कार्यक्रम सहभागी संस्था फेबिस मीडिया के सफल प्रयास से संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों निशी विश्वकर्मा, स्मृति गुप्ता, नेहा यादव, रोहिणी ,शबनम, तेजस्विनी, अनामिका दास, तस्लीम, रूपा, पायल गजवानी, उमा तिवारी,शांति जयसवाल और अन्य सहकर्मी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
