
बिंद्रनवागढ़ :- बीजेपी से टिकट नहीं दिए जाने के बाद बीजेपी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले भागीरथी मांझी को अब आप पार्टी ने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हालांकि बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद उन्हें मनाने की कोशिश भी की गई लेकिन इसमें बीजेपी असफल रही। इसके पूर्व वे बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रहे वहीं गरियाबंद जिले के लघु वनोपज सहकारी संघ के जिलाध्यक्ष के पद पर भी रहे। जिसके चलते माना जा रहा है कि तेंदुपत्ता संग्राहकों व परिवारों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

सुत्रों की मानें तो टिकट नहीं मिलने से अन्य पार्टी के नाराज कई नेताओं का भी उन्हें अंदरखाने सहयोग भी मिल रहा है। वहीं धार्मिक कार्यक्रमों में हमेशा शामिल रहने के चलते कुछ धार्मिक संतों का भी उन्हें सहयोग प्राप्त माना जा रहा है वहीं अब तक बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दो पार्टी के बीच ही मुकाबला होता था वहीं इस बार चुनाव में यहां त्रिकोणीय मुकाबला होगा। से एक साल पहले ही आप नेताओं के द्वारा यहां ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता और प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया था। और इसके चलते कांग्रेस और बीजेपी का समीकरण बिगड़ सकता है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सियाराम ठाकुर, जिला कार्यक्रम प्रभारी मनोज मिश्र, जिलाध्यक्ष युवा पवन यादव, ब्लॉक प्रभारी अमालीपदर जयलाल पाथर , ब्लॉक अध्यक्ष देवभोग योगेंद्र यादव,ब्लॉक अध्यक्ष मैनपुर बलिराम ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष अमलीपदर यदुराम यदु, ब्लॉक अध्यक्ष छुरा चमन यादव सोशल मीडिया प्रभारी छुरा गुलशन कुमार मोंगरे, ब्लॉक अध्यक्ष झाखरपारा बलियार सिंह नेगी, संघठन ब्लॉक अध्यक्ष गोहरापदार गणेश ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष युवा अर्जुन यादव सहित बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के सभी आम आदमी पार्टी के समर्थक और सदस्यों ने बधाई दी है।
