कुरूद कांग्रेस में किसी भी साहू को नहीं मिला टिकट सामाजिक जनों में नाराजगी।

कुरुद :- कांग्रेस पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद पूरे प्रदेश में अब राजनीतिक चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. ऐसे में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में पार्टी द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी को लेकर कार्यकर्ता व सामाजिक जनों द्वारा नाराजगी एवं विरोध अब सामने खुलकर आ रही है विधानसभा कुरूद में कल कांग्रेस की प्रत्याशी घोषित होने के बाद लोगों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं सामने आ रही है जिसमें एक साहू बाहुल्य मतदाता क्षेत्र होने के कारण किसी भी साहू को टिकट नहीं मिलने पर सामाजिक जनों में काफी नाराजगी एवं निराश दिखाई दे रहा है क्योंकि लगातार लंबे समय से विधानसभा कुरूद में साहू समाज के व्यक्ति को ही कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी बनाते आ रही है इनका कारण यहां है कि पूरे विधानसभा में लगभग 60 से 65 % आबादी साहू समाज का है. क्योंकि यहां के साहू मतदाता ही तय करते हैं की कौन से पार्टी का विधायक बनेगा हालांकि भाजपा में लंबे समय से कुर्मी समाज के नेता अजय चंद्राकर को प्रत्याशी बनाते आ रही है लेकिन लंबे समय के बाद साहू प्रत्याशी न देकर कांग्रेस में कुर्मी समाज के व्यक्ति को टिकट दिया गया है. क्योंकि विधानसभा चुनाव में सामाजिक समीकरण भी एक महत्वपूर्ण योगदान होती है.. इतना अधिक जनसंख्या होने के बावजूद भी साहू समाज के व्यक्ति को कांग्रेस में टिकट न देने को लेकर गली चौक चौराहे मोहल्ले में चर्चा का विषय बन गया है चुकी अजय चंद्राकर भाजपा शासन में मंत्री एवं प्रखर वक्ता जैसे स्थान पर रह चुके हैं और लगातार दो बार 13 से लेकर 18 में भी चुनाव जीते हैं. अब देखना यह है की कांग्रेस में सामाजिक समीकरण कैसे बैठेगी क्योंकि कुरूद विधानसभा क्षेत्र शिक्षित एवं सामाजिक तथा राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले क्षेत्र है इसलिए यहां कुछ भी होने की स्थिति रहती है।