विधानसभा आम निर्वाचन-2023 :- संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत जिले मे ढाई हजार से अधिक बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए

बीजापुर :- राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से 17 अक्टूबर तक 2665 वाल राइटिंग, बैनर, पोस्टर हटाने की कार्रवाई की गई। जिसमें  सार्वजनिक संपत्तियों से 2165 और निजी संपत्तियों से 530 प्रचार सामग्री हटाई गई है।