कलेक्टर  आकाश छिकारा की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपेड मशीनों को पृथक करने  की गई कार्यवाही l 

गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए रेण्डमाईजेशन के पश्चात आज कृषि उपज मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम एवं वीवीपैड मशीनों को विधानसभावार पृथक करने की कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  आकाश छिकारा की उपस्थिति में की गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी  तीर्थराज अग्रवाल, अपर कलेक्टर  अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर  टी.आर. देवांगन, रिटर्निंग ऑफिसर राजिम  धनंजय नेताम, रिटर्निंग ऑफिसर बिन्द्रानवागढ़  अर्पिता पाठक सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर  छिकारा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम में अनाधिकृत व्यक्ति को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रवेश हेतु पहचान पत्र जारी कर अधिकृत व्यक्तियों के पहचान होने के उपरांत ही उन्हें वेयर हाउस में प्रवेश दिया जाए।